{"_id":"69443fdb35ec97e0c0090ada","slug":"disposal-of-objections-proposal-sent-to-increase-13-examination-centers-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-154442-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आपत्तियों का निस्तारण, 13 परीक्षा केंद्र बढ़ाने का भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आपत्तियों का निस्तारण, 13 परीक्षा केंद्र बढ़ाने का भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र के लिए प्राप्त 283 आपत्तियों का निस्तारण बुधवार को डीएम की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति ने किया। डीआईओएस ने बोर्ड को निस्तारित आपत्तियों की सूची भेज दी है। जिसमें यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 13 केंद्र बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार डीएम की सख्ती के चलते प्रभावशाली लोगों के विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। वह जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के चक्कर काटते रहे लेकिन उनकी दाल न गली। बोर्ड 27 दिसंबर के बाद परीक्षा केंद्र की संशोधित सूची जारी करेगा।
यूपी बोर्ड ने इस बार जिले में 153 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। डीआईओएस के प्रस्ताव के अनुसार 13 केंद्रों को सम्मिलित किए जाने के बाद जनपद में 166 संभावित केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षाएं होने की उम्मीद है। जबकि पिछले साल जनपद में 200 केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षाएं हुई थीं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि जिला स्तरीय समिति से निस्तारित आपत्तियों की सूची को बोर्ड के पास भेजा गया है। 27 दिसंबर के बाद बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संशोधित सूची जारी करेगा।
Trending Videos