फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dispute between real brothers over the distribution of 5 lakh in financial aid.

Pratapgarh News: पांच लाख की सहायता राशि के बंटवारे पर सगे भाइयों में विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Dispute between real brothers over the distribution of 5 lakh in financial aid.
इलाके के बेलसंडी निवासी ताराचंद की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। ताराचंद की पत्नी केवला देवी को शासन से आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख रुपये मिले हैं। रुपये के बंटवारे को लेकर बेटे श्रीराम, जीतलाल, हरिराम में रार मची हुई है। आरोप है कि केवला देवी ने श्रीराम के बेटे मोनू के साथ टाइनी शाखा से दो लाख रुपये निकाल लिए थे। जब वह टाइनी शाखा पर पहुंचकर तीन लाख रुपये निकालना चाहा तो भाइयों के बीच कहासुनी के वाद विवाद गहरा गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घटना का वीडियो दिन भर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। कस्बा प्रभारी प्रशांत कटियार को मामले की जांच सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed