{"_id":"6a2c557be1fdee2f8d0aac37","slug":"dm-listens-to-grievances-at-night-time-public-meeting-reviews-malnutrition-and-education-schemes-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1016-170233-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रात्रि चौपाल में डीएम ने सुनीं समस्याएं, कुपोषण व शिक्षा योजनाओं की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रात्रि चौपाल में डीएम ने सुनीं समस्याएं, कुपोषण व शिक्षा योजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन
लालगंज के भटनी में रात्रि चौपाल में बोतले डीएम अभिषेक पांडेय। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज तहसील के भटनी गांव में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया। उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कुपोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की समीक्षा भी की गई।
चौपाल में जिलाधिकारी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं को किट वितरित की। स्वास्थ्य विभाग के शिविर में मरीजों को मिल रही सुविधाओं और दवा वितरण का सत्यापन भी किया गया।
जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान और कुपोषित बच्चों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित होने वाले खाद्यान्न की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बेसन के पैकेटों का नमूना जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने भटनी गांव को धर्म सम्राट स्वामी करपात्री महाराज की स्मृतियों से जुड़ी धरोहर बताया।
विज्ञापन
योजनाओं की समीक्षा की और निर्देश दिए
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य शिविर में सुविधाओं और दवा वितरण का सत्यापन भी किया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान और कुपोषित बच्चों की स्थिति पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए। अन्य विभागों की समीक्षा की।
भटनी के विकास पर जोर
जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की। उन्होंने बेसन के पैकेटों के नमूने जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए। इसके पहले पूर्व प्रधान अशोक सिंह ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल के अगुवाई में स्वामी करपात्री सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने उन्हें करपात्री महाराज का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। चौपाल में एसडीएम शैलेंद्र वर्मा, एसडीओ विद्युत आशुतोष कुमार और बीडीओ विजय शंकर मणि उपस्थित थे।