{"_id":"6a342ae63e78688c0309dbae","slug":"doubling-of-the-gaura-janghai-railway-line-to-begin-on-june-23-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-170656-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 23 जून से शुरू होगा गौरा-जंघई रेलमार्ग का दोहरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 23 जून से शुरू होगा गौरा-जंघई रेलमार्ग का दोहरीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने गौरा-जंघई रेलमार्ग के दोहरीकरण की कवायद तेज कर दी है। 23 से 30 जून तक लखनऊ से आने वाली ट्रेनें सुल्तानपुर स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इस दौरान गौरा, सुवंसा, बादशाहपुर, नीभापुर व जंघई रेलखंड के ट्रैक का दोहरीकरण किया जाएगा।
नॉन इंटरलाकिंग के बाद करीब 27 किमी लंबा सेक्शन डबल लाइन में तब्दील होगी। दोहरीकरण होने पर ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी। कार्य को गति देने के लिए बुधवार को लखनऊ की टीम मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पहुंची। जंक्शन से जंघई रूट का निरीक्षण किया गया।
रेलवे बोर्ड ने 2023 में मां बेल्हा देवी जंक्शन से जंघई तक ट्रैक दोहरीकरण के लिए मंजूरी दी थी। ट्रैक दोहरीकरण के लिए 11 अरब रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। पहले चरण में 2.39 अरब रुपये से मां बेल्हा देवी जंक्शन से गौरा स्टेशन तक दोहरीकरण किया गया।
विज्ञापन
दूसरे चरण में गौरा से जंघई तक ट्रैक दोहरीकरण किया जाना है। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि ट्रैक दोहरीकरण कार्य के लिए टीम ने निरीक्षण किया है। जल्द ही कार्य पूरा किया जाएगा।
सुवंसा स्टेशन पर दो मिनट का होगा ठहराव
26 से 30 जून तक बादशाहपुर में रुकने वाली कुछ ट्रेनों का ठहराव सुवंसा स्टेशन पर किया जाएगा। मां बेल्हा देवी जंक्शन से बादशाहपुर जाने वाले यात्रियों को इस दौरान थोड़ी मुश्किल होगी।
जिन ट्रेनों का सुवंसा स्टेशन पर ठहराव होगा उनमें 15128 नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रात 1.02 से 1.04 बजे तक रुकेगी। वहीं 15108 लखनऊ-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम 5.06 से 5.08 बजे तक, 15107 बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 6.58 से सात बजे तक, 15127 बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दोपहर 3.40 से 3.42 बजे तक, 24203 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी शाम 7.19 से 7.20 बजे तक रुकेगी।
सुल्तानपुर से होकर चलेंगी ये ट्रेनें
. 24204 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी
. 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल
. 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल
.12355 पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस
. 12875 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल नीलांचल एक्सप्रेस
. 15119 बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस
. 15120 एलटीटी-मऊ एक्सप्रेस
. 04210 नई दिल्ली- वाराणसी स्पेशल
. 04311 कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल
. 04616 फिरोजपुर-पटना साहिब स्पेशल
. 04312 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल