फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Drains clogged with garbage, cleaning not done at the sound of rain

Pratapgarh News: कचरे से नालियां चोक, बारिश की आहट पर नहीं हुई सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Drains clogged with garbage, cleaning not done at the sound of rain
पृथ्वीगंज नगर पंचायत में रास्ते में भरा पानी। संवाद - फोटो : 1
मानसून जल्द दस्तक देने वाला है। पृथ्वीगंज नगर पंचायत के वार्ड-11 भगेसरा की गुप्ता बस्ती की खस्ताहाल सड़क पर घरों का गंदा पानी भरा हुआ है। सब्जी मंडी, उप डाकघर रोड पर भी बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बनती है। रेलवे फाटक रोड पर नालियां टूटी हैं। सब्जी मंडी में पुरानी नाली कचरे से पटी पड़ी है। इसके बाद भी नालियों की सफाई नहीं हुई।
विज्ञापन

नमकशायर वार्ड में नाला निर्माण पूरा नहीं हो सका है। जिस कारण बारिश के दौरान इन वार्डों में जलभराव की समस्या होगी। भगेसरा वार्ड की अनीता पाल ने बताया कि वार्ड में नाला निर्माण हुआ है लेकिन सड़क नहीं होने के कारण पानी भरा रहता है। बारिश होने पर दिक्कत और अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन

भगेसरा निवासी पवन गुप्ता ने बताया कि बारिश होने से सड़क पर पानी भर जाता है। सड़क को नाले के साथ ऊंचा कर दिया जाए तो जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सरोज ने बताया कि साफ-सफाई का काम वार्डों में चल रहा है। टीम गठित कर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। कुछ वार्ड में नाला बनने का टेंडर हुआ है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:-
शासन से पूरा भुगतान एक बार में नहीं आता है। भुगतान के अनुसार ही ठेकेदार नाले का काम करा रहे हैं। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
ऋचा यादव, ईओ पृथ्वीगंज नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed