फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Droplets fell upon the fields... and the withered crops came back to life.

Pratapgarh News: खेतों में पड़ीं बूंदें... मुरझाई फसलें खिलखिलाईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Droplets fell upon the fields... and the withered crops came back to life.
शुक्रवार शाम हुई रिमझिम बारिश। संवाद
जिले में शुक्रवार को सुबह से शाम पांच बजे तक तेज हवाएं चलीं। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही। शाम छह बजे काली घटाएं घिर आईं। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश व बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

बारिश होने से मुरझाए धान के पौधे खिलखिलाकर हरे-भरे हो गए। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि धान के साथ ही मक्का, अरहर, ज्वार के लिए बारिश फायदेमंद है।
विज्ञापन

सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री कम होकर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे बारिश के आसार हैं। 25 से 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बिजली गिरने का भी अंदेशा जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी रही बिजली की आवाजाही
शहर व ग्रामीण अंचल में शुक्रवार को बिजली की आवाजाही जारी रही। शहरी क्षेत्र में सुबह छह से रात 10 बजे के बीच आठ से दस बार बिजली गुल हुई। वहीं, ग्रामीण अंचल के उपकेंद्रों पर छह घंटे से अधिक बिजली कटौती हुई। जिस कारण उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि फॉल्ट व ब्रेकडाउन के कारण बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed