फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Scooter-borne female student dies after colliding with car.

Pratapgarh News: कार से टकराई स्कूटी सवार छात्रा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Scooter-borne female student dies after colliding with car.
मृतक अनु वर्मा। फाइल फोटो
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पंप से पेट्रोल भरवाकर लौट रही स्कूटी सवार छात्रा से बेकाबू कार टकरा गई। हादसे में 11वीं की छात्रा की मौत हो गई। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के पयागीपुर गांव निवासी अन्नू वर्मा (16) पुत्री विमलेश वर्मा रायपुर स्थित पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर स्कूटी से घर आ रही थी। पेट्रोल पंप के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सामने से आ रही बेकाबू कार स्कूटी से टकरा गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में अन्नू गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे लालगंज ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed