{"_id":"6a4a9ece73339e5962025407","slug":"face-of-gaighat-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-172089-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गायघाट-संडवा चंद्रिका मार्ग की बदलेगी सूरत, 6.14 करोड़ रुपये स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गायघाट-संडवा चंद्रिका मार्ग की बदलेगी सूरत, 6.14 करोड़ रुपये स्वीकृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गायघाट से संडवाचंद्रिका मार्ग की सूरत बदलने जा रही है। गड्ढे में तब्दील हो चुकी सड़क का 6.14 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग ने केंद्रीय सड़क निधि से वर्ष 2018 में 15 किमी लंबे सड़क का निर्माण किया था। निर्माण के बाद से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुके मार्ग से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कंपनी बाग तिराहे से गड़वारा के रास्ते मां चंद्रिका धाम को जाने वाली सड़क पर भारी वाहनों का भी आवागमन बना रहता है।
सांगीपुर-अठेहा के लोग भी इसी मार्ग से शहर मुख्यालय तक पहुंचते हैं। यह मार्ग मां चंद्रिका धाम होते हुए बाबा घुमेश्वरनाथ को भी जोड़ता है। पीडब्ल्यूडी ने मार्ग नवीनीकरण के लिए मार्च 2026 में प्रस्ताव भेजा था। शासन ने प्रस्ताव की स्वीकृति देते हुए 6.14 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है।
0 मार्ग में जगह-जगह गड्ढे होने से रात का सफर कष्टदायी रहता है। कई बाद हादसे भी हो चुके हैं।
राजेश सिंह, कटका
0 सड़क चौड़ीकरण होने से लोगों की जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। जर्जर सड़क आवागमन करना दूभर हो गया है।
सुधाकर मिश्र, बाबूगंज
शासन से मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्वीकृति मिल गई है। 6.14 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
छविराज, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी