{"_id":"6a73a6549fe4c90bfe021a5f","slug":"fair-price-shop-dealers-protest-against-the-fourth-posting-of-the-supply-inspector-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1016-174643-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पूर्ति निरीक्षक के चौथी बार तैनाती पर कोटेदारों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पूर्ति निरीक्षक के चौथी बार तैनाती पर कोटेदारों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज ब्लॉक में बुधवार को कोटेदारों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी की चौथी बार तैनाती का विरोध किया। कोटेदारों ने उनके स्थानांतरण को निरस्त करने की मांग उठाई।
बड़ी संख्या में जुटे कोटेदारों ने हंगामा भी किया। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कोटेदारों का कहना है कि एक ही अधिकारी की बार-बार तैनाती से निष्पक्ष व्यवस्था प्रभावित होती है। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया कि यदि तैनाती निरस्त नहीं हुई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस मौके पर कोटेदार संघ के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, निसार अहमद, बृजेश कुमार, रामसजीवन कोरी, कालिका प्रसाद, सुरेश सिंह, पारसनाथ, राजेश कुमार, धर्मराज पटेल, शिवकुमार, राधेश्याम, हीरालाल और राजेंद्र बहादुर भी मौजूद थे। उधर, पूर्ति निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।