{"_id":"6a36c87bb71f39bf5e0514e7","slug":"farmers-should-avail-the-benefits-of-government-schemes-mayankeshwar-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-170856-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : मयंकेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : मयंकेश्वर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को तुलसी सदन में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि उत्सव दिवस भी मनाया गया। प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कृषि उत्पादन बढ़ाने और आय में वृद्धि पर जोर दिया। बताया कि प्रदेश में 12 ऐसे जिले चिह्नित हैं, जहां कृषि उत्पादन कम है। जिले के किसानों को आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही हैं। किसानों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर उपज बढ़ाना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में 23वीं किस्त भेजी जा चुकी है।
प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का उल्लेख किया। इसका मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में पिछड़े जिलों की खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाना है। योजना के माध्यम से किसानों को बेहतर संसाधन और तकनीकी सहायता मिलेगी। इससे उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
कृषि विभाग ने फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए थे, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी मिली। कार्यक्रम में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की।
इस दौरान सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, डीएम अभिषेक पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, डीएम अभिषेक पांडेय, सीडीओ डाॅ. राममोहन मीना, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह, भाजपा महामंत्री राजेश सिंह, सीओ सिटी प्रशांत राज मौजूद रहे।