सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fed up with her husband's affair, a married woman hanged herself; several panchayats had been held

Prayagraj : पति की आशनाई से आजिज विवाहिता फंदे पर झूली, कई बार हो चुकी थी पंचायत, छानबीन में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 May 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

पति की आशनाई से आजिज विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर जान ने दी। घटना की जानकारी पर सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Fed up with her husband's affair, a married woman hanged herself; several panchayats had been held
आत्महत्या। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार

पति की आशनाई से आजिज विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर जान ने दी। घटना की जानकारी पर सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Trending Videos


मानधाता के रामपुर कलवानी निवासी रामसुंदर की बेटी अंजू पाल (26) की शादी पांच साल पहले मानधाता कस्बा निवासी सूर्य प्रकाश के साथ हुई थी। परिवार में बुधवार को प्रीतिभोज कार्यक्रम आयोजित था। रात करीब 12 बजे विवाहिता कार्यक्रम से कमरे में पहुंची। ससुराल वाले घर के बाहर सो रहे थे। देर रात छत के चुल्ले में फांसी का फंदा लगाकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। सुबह विवाहिता को फांसी के फंदे पर झूलते देख परिजन परेशान हो गए। जानकारी पर मायके वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के  पिता रामसुंदर का आरोप है कि पति की आशनाई से बेटी परेशान रहती थी। उसका किसी दूसरे युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका की तीन वर्षीय बेटी परी है। सीओ सिटी विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed