Pratapgarh: खेल खेलते समय गले में रस्सी कसने से पांचवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बाहुबली का खेल खेलते समय गले में रस्सी कस जाने से एक बालक की मौत हो गई। वह कक्षा पांच में पढ़ता था। मामला प्रतापगढ़ में संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र का है। बालक अपने दोस्तों के साथ गले में रस्सी डालकर खेल रहा था। दोस्तों ने रस्सी खींच दी, जिससे उसका गला कस गया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के जयचंदपुर में रविवार को खेलने के दौरान कक्षा पांचवीं के छात्र के गले में बंधी रस्सी दोस्तों ने खींच ली। रस्सी से गला कसने से 10 वर्षीय छात्र सुमित पटेल की मौत हो गई। इससे गांव में मातम पसरा रहा। जयचंदपुर निवासी रमेश पटेल का बेटा सुमित पटेल गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। रविवार की शाम घर के बाहर सुमित पड़ोस के बच्चों के साथ बाहुबली का खेल रस्सी के जरिए खेल रहा था। उसके गले में दोस्तों ने रस्सी बांध रखी थी। खेलने के दौरान बच्चों ने उसके गले में बंधी रस्सी खींचना शुरू की। वह भी अपनी ताकत से रस्सी अपनी ओर खींच रहा था। इस बीच दम घुटने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। यह देख साथ खेल रहे बच्चे उसे उठाने की कोशिश करते रहे लेकिन वह उठ नहीं सका।
बच्चे शोर मचाते हुए अपने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। आसपास के लोग भागकर पहुंचे और सुमित के गले से रस्सी निकालकर उपचार के लिए लखपेड़ा बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय मृतक बालक की मां सरिता देवी खेत में काम करने गई थीं। सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। वह मामले को दिखवाते हैं। जयचंदपुर निवासी पिता रमेश पटेल अपने बच्चों की परवरिश गांव-गांव सब्जी बेचकर करता था। वह गांव के अलावा साप्ताहिक बाजारों में भी सब्जी की दुकान लगाने जाता था। बेटे के मौत की खबर मिलने के बाद वह बदहवास हालत में पहुंचा। बेटे का शव देख वह बेसुध होकर गिर पड़ा।