सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   FIR lodged against those who attacked school director

Pratapgarh News: स्कूल संचालक पर हमला करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against those who attacked school director
विज्ञापन
दिलीपपुर के सरखेलपुर स्थित स्कूल में विद्यार्थी के फीस जमा करने के विवाद में संचालक से मारपीट व लूटपाट के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। तनाव को देखते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
Trending Videos

कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर निवासी अजीत प्रताप सिंह का दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव में स्कूल है। बृहस्पतिवार को पड़ोसी गांव सोनाही के वासिफ अली व इरफान के परिवार के चार बच्चों की करीब 40 हजार रुपये बकाया फीस को लेकर विवाद हुआ। स्कूल पहुंचे लोगों ने मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत का आरोप है कि हमलावर उनकी सोने की चेन व काउंटर से 55 हजार रुपये उठा ले गए। घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। अजीत की तहरीर पर पुलिस ने सोनाही निवासी वासिफ अली, इरफान खान व तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पट्टी सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed