सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fog prevailed throughout the day...cold people

Pratapgarh News: दिनभर छाई रही धुंध...ठिठुरे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fog prevailed throughout the day...cold people
शहर में कचहरी के समीप छाई रही धुंध। संवाद
विज्ञापन
जिले में बुधवार शाम से मौसम का मिजाज बदल गया। जिसके चलते बृहस्पतिवार को पूरे दिन कोहरा छाया रहा। लोग सुबह से शाम तक अलाव व हीटर के सामने बैठे रहे। पछुआ हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। सुबह से रात तक कोहरे की वजह से हाईवे समेत प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। घने कोहरे के चलते दृश्यता शून्य रही।
Trending Videos

सड़क पर लाइट जलाकर वाहन रेंगते नजर आए। डीएम शिव सहाय अवस्थी सुबह शहर के प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया। लोगों को कंबल वितरित किया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अगले 48 घंटे तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं। जिले में सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम होकर 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात का तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी से बिगड़ी छात्र की तबीयत, मौत
वहीं, जगेशरगंज में कक्षा नौवीं के छात्र की सर्दी लगने से तबीयत बिगड़ने के चलते मौत हो गई। पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज जगेशरगंज में अंतू थाना क्षेत्र के उत्तर का पुरवा बांसी निवासी सागर वर्मा (14) कक्षा नौवीं का छात्र था। पिता महेश वर्मा के अनुसार पिछले हफ्ते सर्दी लगने के कारण बेटे की तबीयत बिगड़ गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान रमेश वर्मा ने बताया कि छात्र को प्रतापगढ़ और प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज के बाद पीजीआई लखनऊ में बुधवार को भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ठंडे पड़े अलाव, इंतजाम नाकाफी
जनपद में सर्दी का सितम जारी है। सर्दी में दिन भर लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। शहर के कई सार्वजनिक स्थलों पर अलाव ठंडे पड़े रहे।
नगर पालिका के 25 वार्डों की बात छोड़िए, शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव के इंतजाम नाकाफी रहे। नपा की ओर से शहर के 13 स्थानों पर अलाव जलाने का दावा किया जाता रहा। जिसमें महिला व पुरुष अस्पताल, बस स्टैंड, भरत चौक, आंबेडकर चौराहा, मां बेल्हा देवी जंक्शन, चिलबिला, महुली, भंगवा चुंगी, कचहरी शामिल रहे।
रामलीला मैदान, सदर तहसील, श्रीराम तिराहा, पुलिस लाइन गेट, जीआईसी, निर्मला तिराहा, बाबागंज समेत स्थानों पर लोग खुद ही अलाव का प्रबंध करते नजर आए। ईओ राकेश कुमार जायसवाल का कहना है कि सर्दी को देखते हुए अलाव जलाने के स्थान बढ़ाए जा रहे हैं।
गांवों में भी नहीं जले अलाव
विकासखंड के विभिन्न बाजारों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से गांव के लोगों को दिक्कत हो रही है। सुवंसा, गीता नगर, जगनीपुर, फतनपुर समेत अन्य बाजार में अभी तक अलाव के इंतजाम नहीं किए गए। लोगों ने रेलवे स्टेशन गौरा, डाकघर, सीएचसी समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलवाने की मांग की है। वहीं, कालाकांकर विकास क्षेत्र के प्रमुख बाजारों लवाना, भवानीगंज, अदलाबाद ,सुदराईपुर, कधेरुआ बाजार में अलाव नहीं जलने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय धर्मेश पटेल, शिवम सिंह, अनुज पांडेय, शिव प्रकाश ने प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की।
बाजार में सन्नाटा, अस्पताल नहीं पहुंचे मरीज
कड़ाके की सर्दी व कोहरे के चलते बृहस्पतिवार को शहर व ग्रामीण अंचल के बाजारों में दिनभर सन्नाटा रहा। पंजाबी मार्केट, सदर बाजार समेत अन्य बाजारों में लोगों की आवाजाही सुबह बेहद कम नजर आई। दोपहर बाद सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ी। स्कूली बच्चे भी ठिठुरते नजर आए। मेडिकल कॉलेज की पुरुष व महिला अस्पताल की ओपीडी में भी सन्नाटा रहा। औसतन 15 सौ के आसपास रहने वाली ओपीडी बृहस्पतिवार को महज 699 रही। वहीं, शहर स्थित रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed