{"_id":"694d79eb6b52077c17080a97","slug":"four-police-teams-engaged-in-search-of-absconding-rape-accused-injured-in-encounter-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-155152-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मुठभेड़ में घायल दुष्कर्म के फरार आरोपी की तलाश में जुटीं पुलिस की चार टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मुठभेड़ में घायल दुष्कर्म के फरार आरोपी की तलाश में जुटीं पुलिस की चार टीमें
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा से फरार मुठभेड़ में घायल बालिका से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें सुल्तानपुर में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस की चार टीमें लगातार उसकी तलाश में लगी हैं। आरोपी की अमहट तक लोकेशन मिली है। पुलिस आशंका जता रही है कि वह सुल्तानपुर से ट्रेन पकड़कर अपने करीबियों के पास मुंबई भाग निकला।
पट्टी कोतवाली के उड़ैयाडीह में 20 दिसंबर को मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने के 25 हजार के इनामी आरोपी जावेद उर्फ चांद बाबू को मंगलवार की देर रात पुलिस ने आमापुर मोड़ के पास मुठभेड़ में पकड़ लिया। बाएं पैर में गोली लगने के चलते उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
दरोगा व तीन सिपाहियों की निगरानी के बीच वह बुधवार की सुबह लंगड़ाते हुए सुल्तानपुर निकल गया। जिसके बाद एसपी ने सुरक्षा में लगे चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। 36 घंटे तक पुलिस मेडिकल कॉलेज से लेकर सुल्तानपुर तक खाक छानती रही लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस सीसीटीवी के सहारे आगे बढ़ रही है।
पट्टी पुलिस इलाके के दो युवकों को कोतवाली में बैठाकर पूछताछ कर रही है। पट्टी सीओ मनोज रघुवंशी, पट्टी कोतवाल, स्वाट व स्पेशल टीम लगातार खोजबीन में लगी है। एएसपी शैलेंद्र लाल ने बताया कि फरार इनामी आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं। उसे जल्द ही पकड़ा जाएगा।
बढ़ सकती है दुष्कर्म के आरोपी पर इनाम की राशि : मासूम से दुष्कर्म करने के आरोपी की मुसीबत बढ़ सकती है। पुलिस उस पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर सकती है। आईजी प्रयागराज के स्तर से इनाम की राशि बढ़ाने की तैयारी चल रही है।
Trending Videos