सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gangster charges against 16 accused involved in Biharganj riots

Pratapgarh News: बिहारगंज बवाल में शामिल 16 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Gangster charges against 16 accused involved in Biharganj riots
विज्ञापन
नगर कोतवाली के बिहारगंज बाजार में चचेरे भाइयों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने 16 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। आरोपी बनाए गए एक बाल अपचारी पर कार्रवाई नहीं की गई।
Trending Videos


नगर कोतवाली के बिहारगंज बाजार में 17 जून को मिठाई दुकानदार मुकेश जायसवाल व सोनू के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते एक पक्ष के लोगों ने दुकानदारों पर हमला बोल दिया। पथराव के साथ ही गोली चलाई गई। जिसमें मुकेश, उसका चचेरा भाई अमित गोली लगने से घायल हो गए। उनके परिवार के अन्य लोग भी चोटिल हुए। घटनास्थल पर आईजी प्रयागराज अजय मिश्रा भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटना के बाद आरोपी ककरहा निवासी मस्सन व पूरे भरत निवासी इरशाद को गड़ई चकदेइया के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। घटना की बाबत चंद्र प्रकाश की तहरीर पर मस्सन व उसके भाई मोनू, सोनू, सोहराब के दो बेटों रियाज व नियाज समेत 10-15 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
जांच के बाद पुलिस ने चचेरे भाइयों को गोली मारने की घटना में शामिल मस्सन समेत 17 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में भेजा। इसमें से एक बाल अपचारी भी है। नगर कोतवाल सुभाष यादव की तहरीर पर पुलिस ने मस्सन, सोनू, नियाज, रियाज समेत 16 आरोपियों पर गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि बाजार में बवाल करने वाले 16 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। जबकि बाल अपचारी पर गैंगस्टर की कार्रवाई नहीं की गई है।

भ्रष्टाचार के आरोपी कोतवाल के खिलाफ भी दाखिल होगा आरोप पत्र
बिहारगंज बाजार में हुए बवाल के मुख्य आरोपी मस्सन से कोतवाली आवास में पैकेट लेने के मामले में आईजी प्रयागराज अजय मिश्रा के आदेश पर तत्कालीन कोतवाल जयचंद भारती के खिलाफ नगर कोतवाल रहे नीरज यादव ने भ्रष्टाचार की एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसकी जांच कौशाम्बी के सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह को मिली है। उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोपी मस्सन व उसके भाई सोनू को भी मानते हुए न्यायालय में आरोप पत्र भेजा है। निलंबित व इनामी इंस्पेक्टर जयचंद भारती को न्यायालय से भले ही गिरफ्तारी से राहत मिली है पर पुलिस सूत्रों के अनुसार विवेचक उनके खिलाफ भी आरोप पत्र न्यायालय में भेजने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed