{"_id":"69b85a02276cc5ad150d781a","slug":"gas-shortage-appeared-in-the-question-paper-the-exam-asked-for-the-name-of-an-electric-stove-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-162117-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गैस की किल्लत प्रश्नपत्र में आई... परीक्षा में पूछा बिजली से चलने वाले चूल्हे का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गैस की किल्लत प्रश्नपत्र में आई... परीक्षा में पूछा बिजली से चलने वाले चूल्हे का नाम
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस की किल्लत की झलक परिषदीय विद्यालय की परीक्षा में दिखाई दी। कक्षा छह की वार्षिक परीक्षा में अति लघु उत्तरीय प्रश्न वाले सेक्शन में बिजली से चलने वाले चूल्हे का नाम पूछा गया। प्रश्न देख शिक्षक गैस की किल्लत पर चर्चा करते नजर आए।
जिले के 2372 परिषदीय विद्यालयों में करीब डेढ़ लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। पहली पाली में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक एक से पांच तक के विद्यार्थियों की मौखिकी परीक्षा हुई। दूसरी पाली में दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने गृहशिल्प और कृषि विज्ञान विषय की लिखित परीक्षा दी।
बीएसए भूपेंद्र सिंह ने परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया। ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। परीक्षा से पूर्व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने बेसिक शिक्षा विभाग को वार्षिक परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। 50 अंकों की परीक्षा 20 मार्च को संपन्न होगी।
0 बिजली चलने वाले चूल्हे, विश्व शौचालय दिवस आदि प्रश्न पूछे गए थे। घर में गैस की किल्लत होने से जुड़े प्रश्न थे। सरल सवालों के पहले उत्तर दिए। - मीनाक्षी सिंह, कक्षा छठवीं।
0 सूती और ऊनी वस्त्रों से संबंधित अधिक सवाल पूछे गए थे। प्रश्नपत्र बहुत सरल था। एक घंटे में ही सभी प्रश्नों के जवाब दे दिए।
- अल्फिया, कक्षा आठवीं।
Trending Videos