सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   gate will be closed 30 minutes before the start of the police recruitment exam, IG checked the

Pratapgarh : पुलिस भर्ती परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा गेट, आईजी ने परखी तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Jun 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस नागरिक, आरक्षी भर्ती परीक्षा सोमवार से 10 जून तक 17 परीक्षा केंद्रों पर दो पॉलियों में होगी। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पॉली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी।

gate will be closed 30 minutes before the start of the police recruitment exam, IG checked the
प्रतापगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते आईजी प्रयागराज अजय कुमार मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस नागरिक, आरक्षी भर्ती परीक्षा सोमवार से 10 जून तक 17 परीक्षा केंद्रों पर दो पॉलियों में होगी। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पॉली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया जाएगा। आईजी अजय कुमार मिश्र ने रविवार को पुलिस लाइन में परीक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि अगर परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

सोमवार से प्रारंभ होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। आठ, नौ और दस जून को होने वाली परीक्षा में 34,848 परीक्षार्थी आवंटित हैं। रविवार को आईजी अजय कुमार मिश्र ने डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी दीपक भूकर के साथ बैठक करके नकल विहीन परीक्षा को लेकर रणनीति बनाई। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रखने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में पहली बार ऐसा हो रहा है कि परीक्षा केंद्र पर लगे कक्ष निरीक्षकों और कर्मचारियों की बायोमीट्रिक होने के बाद ही अंदर प्रवेश करेंगे। इस परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। ड्यूटी में सभी कक्ष निरीक्षक माध्यमिक शिक्षा विभाग के लगाए गए हैं। परीक्षा के नोडल अधिकारी बृजनंदन राय ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन

परीक्षा अवधि में नहीं गुल होगी बिजली

डीएम ने अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर कहा है कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार को परीक्षा अवधि में बिजली की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सीएमओ से सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर एंबुलेंस खड़ी करने के साथ ही केंद्रों पर आवश्यक दवाएं मुहैया कराने को कहा है।

दोपहर से ही पहुंचने लगे परीक्षार्थी

पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए रविवार को दोपहर ही परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। रेलवे स्टेशन, रोडवेज पर पहुंचने वाले परीक्षार्थी केंद्र और ठहरने की जानकारी करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed