फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Going through the motions in sports... missing out on medals.

Pratapgarh News: खेल में खानापूरी...मेडल से दूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Going through the motions in sports... missing out on medals.
मंडलीय प्रतियोगिता में आए हॉकी ​खिलाड़ी। संवाद
देश में खेलों पर जोर दिया जा रहा है। यूपी में हर तहसील में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की गई लेकिन जिला स्तर पर जहां खिलाड़ियों को तराशना है वहीं पर खानापूरी हो रही है।
विज्ञापन

कुश्ती, हॉकी और फुटबॉल की मंडलीय प्रतियोगिता सुबह 11:30 बजे शुरू हुई और 12:30 बजे तक निपटा दी गई। ऐसे में राज्य स्तर पर होने वाली स्पर्धाओं में खिलाड़ियों की पदक की राह आसान न होगी।
विज्ञापन

मीराभवन स्थित स्टेडियम में बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की मंडलीय प्रतियोगिता हुई। यहां दर्शक थे न खिलाड़ी। जो खिलाड़ी आए भी उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिला। स्टेडियम में प्यास बुझाने के लिए पानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों में हुनर दिखाने आए खिलाड़ी पानी के लिए दर-दर भटकते रहे। आरओ वाटर के बजाय उन्हें हैंडपंप के पानी से प्यास बुझानी पड़ी। सुबह 11 बजे प्रयागराज से बालिकाओं की एक मात्र फुटबॉल टीम पहुंची। सुबह 11:30 बजे प्रतापगढ़ से उनका मैत्रीपूर्ण मैच कराया गया। महज 50 मिनट में मुकाबला खत्म हो गया। प्रयागराज की टीम 2-0 से जीत गई।
दोपहर 12 बजे तक हॉकी के लिए कोई टीम ही नहीं पहुंची। बिना खेले ही प्रतापगढ़ की बालक-बालिका टीम को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया।
कुश्ती प्रतियोगिता दोपहर 12:15 बजे शुरू हुई और 12:30 बजे खत्म हो गई। कुश्ती में शामिल होने के लिए प्रयागराज से एक खिलाड़ी हरिवंश राज शर्मा पहुंचे थे। उनके सामने भी कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं था। खानापूरी करते हुए स्टेडियम के ही खिलाड़ी से मुकाबला कराया गया। इसके बाद हरिवंश को चयनित कर लिया गया।
वहीं, कौशाम्बी व फतेहपुर के खेल शिक्षक प्रतियोगिता में बिना टीम के पहुंचे। बीएसए देवब्रत सिंह ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता में टीमें कम आई थीं, इस कारण टीमों का चयन जल्दी हो गया।

इनसेट..
बोलीं खिलाड़ी

पीटीई के स्टेडियम में पहुंचने पर पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ा। किसी तरह हैंडपंप का पानी मिला।

- सुनैना प्रयागराज

सुबह आठ बजे बोलेरो ने निकले थे और करीब ढाई घंटे के सफर के बाद पहुंचे तो न पानी की व्यवस्था थी न खाने की। प्रतियोगिता में सिर्फ खानापूरी की गई। - शिवानी प्रयागराज

मंडलीय प्रतियोगिता में आए हॉकी खिलाड़ी। संवाद

मंडलीय प्रतियोगिता में आए हॉकी खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed