{"_id":"6a2453ad025b36248a06f937","slug":"gomti-global-and-bss-academy-won-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-169702-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गोमती ग्लोबल और बीएसएस एकेडमी ने हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गोमती ग्लोबल और बीएसएस एकेडमी ने हासिल की जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मीराभवन स्थित स्टेडियम में शनिवार को राइजिंग स्टार कप अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता में दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला गोमती ग्लोबल एकेडमी व आनंदवन के बीच खेला गया। जबकि दूसरा मुकाबला बीएसएस एकेडमी व मालती इंटर कॉलेज के बीच खेला गया।
मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूनमलता राज व जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहले मैच में गोमती ग्लोबल एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रनों का स्कोर खड़ा किया। वेद ने 25 व अयान ने 30 रनों की पारी खेली। आनंदवन के अर्पित, दिशान व कृष्ण ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में आनंदवन की टीम 13 ओवर में 125 रनों पर सिमट गई। एडविक ने 35 और दिशान ने 20 रनों का योगदान दिया। गोमती ग्लोबल के प्रांजल ने तीन व लोकेश ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
दूसरे मैच में मालती इंटर कॉलेज ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.1 ओवर में 155 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अभिषेक ने 31 जसीम ने 18 व हर्ष ने 15 रनों की पारी खेली। बीएसएस एकेडमी के आरुष ने तीन, आयुष ने दो व आर्यन ने एक विकेट लिया। जवाब में बीएसएस एकेडमी ने 19.5 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
ध्रुव ने 37 और अनुराग ने 30 रनों का योगदान दिया। मालती इंटर कॉलेज के अभियान, अनिकेत, जसीम और अनुराग में दो-दो विकेट लिए। निर्णायक शिवम और मनीष रहे।