सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Green Amrit Sarovar on paper, dry on the ground

Pratapgarh News: कागजों में हरे-भरे अमृत सरोवर, जमीन पर सूखे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Green Amrit Sarovar on paper, dry on the ground
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गांवों में जल संरक्षण और सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से बनाए गए ‘अमृत सरोवर’ जिले में बदहाली की तस्वीर पेश कर रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब 12 करोड़ रुपये खर्च कर बनाए गए 150 से अधिक सरोवर कई जगह सूखे पड़े हैं, जबकि कुछ अतिक्रमण और लापरवाही का शिकार हो चुके हैं।
Trending Videos

जिले के आठों विकास खंड मंझनपुर, सरसवां, चायल, नेवादा, कड़ा, मूरतगंज, सिराथू और कौशाम्बी में इन सरोवरों के निर्माण व सौंदर्यीकरण पर भारी बजट खर्च किया गया। रिकॉर्ड में इन्हें विकास का मॉडल बताया गया, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है। मंझनपुर ब्लॉक में करीब 30 सरोवर दर्ज हैं, जिन पर डेढ़ से दो करोड़ रुपये तक खर्च दिखाया गया, बावजूद इसके कई सरोवरों में पानी नहीं है और पाथवे क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरसवां ब्लॉक के 25 सरोवरों में झाड़ियां और अतिक्रमण नजर आ रहा है। चायल में कुछ सरोवर उपयोग में हैं, लेकिन अधिकांश सूखे हैं। नेवादा और मूरतगंज में रखरखाव के अभाव में सरोवर बेकार हो गए हैं, जबकि कड़ा ब्लॉक के अधिकांश सरोवर भी सूखे पड़े हैं। नेवादा के बूंदा और मकदूमपुर खास गांव में तो सरोवरों में पानी की जगह धूल उड़ रही है। करीब 180 सरोवरों पर करोड़ों खर्च के बावजूद अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका है।

अमृत सरोवरों की समय-समय पर मरम्मत और सफाई कराई जा रही है। जहां भी खामियां हैं, उन्हें जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। गर्मी के समय में अभियान चलाकर इन सरोवरों में पानी भराने काम शुरू किया जा रहा है।
विनोद राम त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed