सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women took to the streets in Bharwari and protested.

Pratapgarh News: भरवारी में सड़कों पर उतरीं महिलाएं, प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Women took to the streets in Bharwari and protested.
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद भरवारी में रविवार को महिला आरक्षण के समर्थन में महिलाओं का जनआक्रोश प्रदर्शन देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पदयात्रा निकालकर अपने अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
Trending Videos

भरवारी कस्बा रविवार को उस समय नारी शक्ति के जोश से गूंज उठा, जब महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे को लेकर हजारों महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अनीता त्रिपाठी और नगर अध्यक्ष कविता पासी के नेतृत्व में जोनल कार्यालय से रेलवे फाटक होते हुए बस स्टॉप और फिर मेहता रोड स्थित कार्यालय तक पदयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि महिला अधिकारों के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों ने महिला आरक्षण के रास्ते में अवरोध पैदा किए, जिसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं की बड़ी भागीदारी यह संदेश देती है कि अब आधी आबादी अपने अधिकारों के लिए पूरी तरह जागरूक है। पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और अपने हक की आवाज बुलंद की।
इस दौरान ज्योति गुप्ता, एडवोकेट आशीष पासी, प्रीति कौशल, मधु कौशल, अनीता केसरवानी, माधुरी मोदनवाल, राकेश पांडेय और जितेंद्र मौर्या प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed