{"_id":"6a5bb7d2f72d0bc7700be92b","slug":"greenery-returned-to-the-fields-due-to-rain-water-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-173176-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बारिश के पानी से लौटी खेतों में हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बारिश के पानी से लौटी खेतों में हरियाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान में बादलों की आवाजाही शनिवार को भी बनी रही। दो दिन से हो रही बारिश से खेतों में हरियाली लौट आई है। दो दिन में 57 मिमी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। पानी के अभाव ठप पड़ी धान की रोपाई फिर से शुरू हो गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई में 303 मिमी बारिश होनी चाहिए। उसके सापेक्ष अभी तक 167 मिमी बारिश हो चुकी है। लालगंज, रानीगंज, कुंडा, पट्टी व सदर क्षेत्र में जगह-जगह झमाझम बरसात हुई।
मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि रविवार को भी बारिश व तेज हवाएं चलने की आशंका है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति ने जिले में 21 जुलाई तक बारिश, बिजली गिरने व तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। लोगों से अपील की है कि वह बारिश के दौरान सुरक्षित जगहों पर आश्रय लें।
बारिश से जलभराव ने बढ़ाई दिक्कतें
नगर में शनिवार को हुई बारिश ने गर्मी और उमस से लोगों को राहत दिलाई लेकिन कस्बे के कई हिस्सों में जलभराव से परेशानी भी बढ़ गई। तहसील परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मुख्य मार्गों पर पानी भर जाने से मरीजों व राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
नाला बंद, बारिश का पानी घरों में घुसा
तहसील क्षेत्र के महोखरी में सरकारी नाला बंद होने से बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है। यादव बस्ती के कई घरों में पानी घुस गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। उप जिलाधिकारी पूर्णेंदु मिश्र ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त मिला है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।