सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Humid weather increases nose, ear, and throat infections

Pratapgarh News: मौसम में नमी से बढ़ा नाक, कान व गले का संक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Humid weather increases nose, ear, and throat infections
मेडिकल कॉलेज ओपीडी में रही मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
गर्मी और बारिश की वजह से लगातार मौसम बदल रहा है। इस वजह से मेडिकल कॉलेज में नाक-कान और गले में इंफेक्शन के मरीजों की बड़ी संख्या बढ़ी है। सप्ताहभर में ईएनटी विभाग की ओपीडी में 940 मरीजों ने जांच और इलाज कराया है। इसमें बच्चे व युवाओं की संख्या अधिक रही।
Trending Videos

ईएनटी सर्जन डॉ. हंसराज मौर्य ने बताया कि मौसम में नमी के कारण नाक, कान और गले में संक्रमण हो रहा है। गले में सूखापन, खराश व नाक में संक्रमण, कान में खुजली के मरीज बढ़े हैं। सप्ताहभर में 940 मरीजों ने इलाज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धूप और धूल से बचें। बाहर निकलने पर तौलिया से नाक व कान को अच्छी तरह ढक लें। साफ पानी पिएं। गले में तकलीफ होने पर गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारा करें। नाक जाम होने पर गर्म पानी की भाप लें। चिकित्सक की सलाह के बगैर दवा का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed