{"_id":"6a25b2865b0be68ce80bf5bf","slug":"innocent-child-dies-after-being-hit-by-e-rickshaw-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1016-169789-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ई-रिक्शा से टकराए मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ई-रिक्शा से टकराए मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के सामने सड़क पार करने के दौरान हुए ई-रिक्शा से टकराए चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से परिजनों बेसुध हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया है। वहीं, चालक फरार हो गया है।
लालगंज के सराय जगत गड़रियन का पुरवा निवासी राकेश वर्मा का चार वर्षीय पुत्र ऋतिक रविवार दोपहर घर के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वर्मा नगर तिराहे की ओर से घुइसरनाथ जा रहे एक ई-रिक्शा से वह टकरा गया। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन आननफानन उसे बाइक से लालगंज ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद ई-रिक्शा भी असंतुलित होकर पलट गया। हालांकि चालक समेत सवार लोग बाल- बाल बच गए। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।