फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jam on Shastri bridge... vehicles kept crawling

Pratapgarh News: शास्त्री पुल पर जाम... रेंगते रहे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Jam on Shastri bridge... vehicles kept crawling
गंगा नदी पर बने शास्त्री पुल की दक्षिणी लेन की मरम्मत कार्य के कारण लगातार चौथे दिन शनिवार को भी दिनभर वाहन रेंगते रहे। दोपहर सवा तीन बजे शास्त्री पुल की वनवे ट्रैफिक में एक एंबुलेंस के साथ ही दो खाली ऑक्सीजन सिलिंडर लदी गाड़ियां फंसी रहीं।
विज्ञापन

एंबुलेंस के ठीक आगे चार पहिया वाहन से शहर जा रहे झूंसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय त्रिपाठी ने उतरकर रास्ता बनाया और एंबुलेंस को एक घंटे में पुल पार कराया।
विज्ञापन

शास्त्री पुल पर चौथे दिन भी वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रही। अधिकांश हाईकोर्ट और दफ्तरों में अवकाश होने पर शुक्रवार के बजाय शनिवार को जाम से थोड़ी राहत रही। इसके बाद भी जाम में वाहनों की चाल मंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक में फंसे लोगों में भी आक्रोश दिखा। लोगों ने कहा कि पुलिस कर्मियों के न होने से जाम लग रहा है।
वहीं, लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत कार्य ने तेजी पकड़ी तो 50 मीटर के बजाय तकरीबन सात सौ मीटर की छिलाई की गई। लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अवर अभियंता राजेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि दिन में लोगों को आवागमन में ज्यादा तकलीफ न हो, इसके लिए सड़क की छिलाई का कार्य दिन ढलने के बाद तेजी से कराया जा रहा है।
शनिवार को एक दर्जन मजदूरों को लगाकर सड़क से मलबे को हटाया गया। पैचिंग को हैमर मशीन से निकालकर भरा जाएगा। इसके बाद डामर बिछाया जाएगा। इस दौरान प्रभावित लेन से दो पहिया वाहनों का आवागमन सुचारू रहा।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर रविंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। शास्त्री पुल की वनवे लेन पर जगह-जगह ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed