सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Janta cancelled, 12 trains including Marudhar Express arrived late

Pratapgarh News: जनता निरस्त, मरुधर एक्सप्रेस समेत देरी से पहुंचीं 12 ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Janta cancelled, 12 trains including Marudhar Express arrived late
विज्ञापन
कोहरे के कारण मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन से होकर गुजरने वाली 12 ट्रेनें बृहस्पतिवार को देरी से स्टेशन पहुंचीं। जबकि जनता एक्सप्रेस निरस्त रही। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियाें को परेशान होना पड़ा।
Trending Videos

स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि कोहरे के चलते वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को निरस्त रही। मरुधर एक्सप्रेस सवा छह घंटे देरी से पहुंची। वहीं, प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, पीआरएल पैसेंजर सवा एक घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से जंक्शन पहुंचीं। हावड़ा-अमृतसर मेल पांच घंटे, सरयू एक्सप्रेस एक घंटे, मेमू पैसेंजर डेढ़ घंटे व साकेत एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से जंक्शन आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीगंज तहसील के सुल्तानपुर निवासी सुनील ने बताया कि ट्रेनों की लेटलतीफी सर्दी में दिक्कत हुई। प्लेटफॉर्म पर देर तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। विश्वनाथगंज निवासी रोहित ने बताया कि मरुधर एक्सप्रेस छह घंटे विलंब से संचालित हुई। जिस वजह से सफर मुश्किल भरा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed