{"_id":"695169bc6a57ad0d2806f171","slug":"javed-the-rape-accused-who-escaped-from-the-hospital-arrested-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-155424-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अस्पताल से फरार दुष्कर्म आरोपी जावेद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अस्पताल से फरार दुष्कर्म आरोपी जावेद गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय से बुधवार को पुलिस अभिरक्षा से फरार दुष्कर्म आरोपी जावेद को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
पट्टी के एक गांव की बालिका शनिवार की शाम घर के पास खड़ी थी। उसे अपने साथ ले जाकर उड़ैयाडीह के जावेद उर्फ चांद बाबू ने दुष्कर्म किया था। मंगलवार की रात को आरोपी जावेद को पुलिस ने पट्टी-चांदा मार्ग स्थित आमापुर मोड़ के पास मुठभेड़ में पकड़ा था। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी थी। पट्टी सीएचसी में उपचार के बाद चिकित्सकों ने राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय रेफर कर दिया।
बुधवार की सुबह आरोपी जावेद पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया। सुरक्षा में लापरवाही पर एसपी दीपक भूकर ने दरोगा केशव प्रसाद, सिपाही विनोद सिंह, आदर्श यादव, गुलशन कुमार को निलंबित कर दिया था। पुलिसकर्मियों समेत आरोपी जावेद के खिलाफ नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं, आरोपी जावेद की गिरफ्तारी के लिए चार टीमे गठित की गई।
पुलिस टीम आरोपी के संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही थी। पांचवें दिन रविवार को छापेमारी कर रही पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी। जावेद को पुलिस टीम गिरफ्तार कर प्रतापगढ़ ले आई। एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि आरोपी जावेद उर्फ चांद बाबू की गिरफ्तारी कर ली गई। किस स्थान से गिरफ्तारी की गई हैए इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।
Trending Videos