{"_id":"6944416c65dfaea0460aacd5","slug":"je-beaten-for-not-appearing-in-attendance-register-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-154515-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हाजिरी रजिस्टर में गैरहाजिर करने पर जेई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हाजिरी रजिस्टर में गैरहाजिर करने पर जेई को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाजिरी रजिस्टर में ठेकेदार के कर्मचारी को गैरहाजिर करने पर नाराज कर्मियों ने जेई को पीट दिया। जेई ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। वहीं, नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने नाराजगी जताते हुए डीआरएम को शिकायती पत्र भेजकर निविदा निरस्त करने की मांग की है।
मां बेल्हा देवी जंक्शन पर तैनात जेई सीएनडब्ल्यू बृजेश कुमार शुक्ल का आरोप है कि बृहस्पतिवार को ठेकेदार के दो कर्मचारी नहीं आए थे। हाजिरी रजिस्टर पर अनुपस्थित कर्मचारियों को गैरहाजिर कर दिया था। उनके स्थान पर ठेकेदार दो नए कर्मचारियों को लेकर आया था। अनुबंध के अनुसार कर्मचारियों के योग्यता का प्रमाणपत्र मांगने पर कर्मियों ने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने ठेकेदार अशोक तिवारी पर भी आरोप लगाया।
मारपीट की सूचना मिलते ही नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा मंत्री अनिल शुक्ल साथियों के साथ जंक्शन पर पहुंचे। जेई के साथ की गई मारपीट की निंदा की। डीआरएम से ठेका निरस्त करने की मांग की है। नाराजगी के चलते पद्मावत एक्सप्रेस के मेंटीनेंश कार्य स्थगित रखने का भी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया। इस दौरान अनीस, मनीष पांडेय, अजय आनंद, मोहम्मद रईस, अमित विश्वकर्मा, अजहर शैफी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos