सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Karunashankar leads by two votes in a close contest for the post of president, results will be announced today.

Pratapgarh News: कांटे की टक्कर में अध्यक्ष पद पर करुणाशंकर दो वोट से आगे, आज आएगा परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Karunashankar leads by two votes in a close contest for the post of president, results will be announced today.
विज्ञापन
जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन (जूबाए) चुनाव का परिणाम शनिवार को आएगा। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना के दूसरे दिन 600 मतों की गिनती हुई। अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में करुणाशंकर मिश्रा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जय प्रकाश मिश्रा से केवल दो मतों से आगे चल रहे हैं।
Trending Videos

जूबाए चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए 48 उम्मीदवारों के पक्ष में 1834 अधिवक्ताओं ने 18 फरवरी को मतदान किया था। मतदान के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 834 मतों की गणना हुई थी। शुक्रवार को 600 मतों की गिनती के बाद कमेटी ने बैलेट बॉक्स सील कर दिया। शुक्रवार को कमेटी की ओर से निजी कारणों का हवाला देकर मतगणना शनिवार तक बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी स्थित सेंट्रल बार भवन में बने मतगणना कक्ष के आसपास बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के समर्थक डटे रहे। भीड़ को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पीएसी के जवान तैनात रहे। इस दौरान एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देवनारायण शुक्ल, सदस्य जगत बहादुर सिंह, रफीक खां, श्रीनाथ, राजेंद्र सिंह, न्यासी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्रनाथ शुक्ला, परमानंद मिश्रा, प्रवक्ता विजय शंकर त्रिपाठी मौजूद रहे।

............
महामंत्री पद पर कौशलेश त्रिपाठी चल रहे आगे
शुक्रवार को मतगणना के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार करुणाशंकर मिश्रा को 446 वोट मिले हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जय प्रकाश मिश्र को 444 मत मिले। महामंत्री पद पर कौशलेश त्रिपाठी को 683, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी संजय पांडेय को 531 मत मिले। हालांकि अभी मतगणना चल रही है।
एल्डर कमेटी के प्रवक्ता विजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मतगणना के पहले दिन 834 मतों की गिनती की गई, शुक्रवार को दूसरे दिन आठ राउंड में 600 वोट की गिनती कराई गई। वरिष्ठ अधिवक्ताओं की सलाह के बाद कमेटी की ओर से शनिवार को बचे वोटों की गिनती करने का प्रस्ताव रखा गया। शनिवार को तीसरे दिन 400 मतों की गिनती होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed