सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kulhars shine in the sun... the earthenware market is abuzz with activity.

Pratapgarh News: धूप में चमके कुल्हड़... मिट्टी के बर्तन के बाजार में रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Kulhars shine in the sun... the earthenware market is abuzz with activity.
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी के बीच धूप निकलने से मिट्टी के बर्तनों के बाजार में रौनक लौट आई है। दिसबंर से पड़ रही धूप की वजह से कुम्हारों का व्यापार मंदा हो गया था, लेकिन अब धूप निकलने से मिट्टी के बर्तन बनाने वालों के चेहरे चमके हैं। लोगों ने मिट्टी के बर्तन बनाने में तेजी दिखाई है। कुल्हड़, मटके, और अन्य मिट्टी के बर्तन धूप में चमक उठे।
Trending Videos

रामचंद्र प्रजापति ने बताया कि एक सप्ताह से निकल रही धूप से काफी राहत है। सुबह बनाए गए बर्तन शाम होने तक सूख जा रहे हैं। बिक्री भी बढ़ गई है। श्याम लाल प्रजापति ने बताया कि धूप निकलने से मिट्टी के बर्तनों की गुणवत्ता भी बढ़ती है, जिससे अच्छी कीमत मिलती है। बर्तन को पकाने में कम समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहिलामऊ के राम सजीवन ने बताया कि सर्दी में बर्तन समय पर नहीं सूखने से परिवार को चलाना मुश्किल हो रहा था। सर्दी से पहले रखे गए बर्तनों को बेचकर घर का खर्च चलाया। धूप निकलने से सप्ताह भर से काम में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed