सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lakhs stolen from lawyer's house in Narayanpur

Pratapgarh News: नारायणपुर में अधिवक्ता के मकान से लाखों की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from lawyer's house in Narayanpur
विज्ञापन
सर्दी शुरू होते ही चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। रविवार की रात चोरों ने फतनपुर के नारायणपुर कला में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देल्हूपुर के संसारपुर में तीन घरों में चोरी का प्रयास नाकाम होने पर चोरों ने महिला पर हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। फतनपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर कला निवासी अधिवक्ता नीरज सिंह के घर रविवार की रात चोर पीछे से खिड़की काटकर अंदर घुस गए। चोर कमरे का ताला तोड़कर करीब तीन लाख के जेवरात, 15 साड़ी और दो हजार रुपये समेट ले गए। चोरी की वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले और घरवाले सोते रहे। सोमवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को खबर दी।
Trending Videos

पृथ्वीगंज संवाददाता के अनुसार देल्हूपुर थाना क्षेत्र के संसारपुर के हंसाई का पुरवा में रविवार की आधी रात चोर रामचंद्र विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, हेमराज पटेल की चक्की के शटर का ताला तोड़ने का प्रयास किउ। ताला तोड़ने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुल गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चोर भागने लगे। विरोध करने पर चोरों ने प्रभावती देवी (60) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed