फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   'Lakshman Rekha' drawn; fines to be imposed for encroachment.

Pratapgarh News: खींची गई लक्ष्मण रेखा, अतिक्रमण पर लगेगा जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
'Lakshman Rekha' drawn; fines to be imposed for encroachment.
शहर में जगह-जगह बढ़ती जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने अतिक्रमण रोकने की नई पहल शुरू की है। इसके तहत अंबेडकर चौराहे से चौक घंटाघर तक सड़क किनारे हरी पट्टी खींचकर उसे ''लक्ष्मण रेखा'' का नाम दिया गया है।
विज्ञापन

इस रेखा के बाहर यदि कोई दुकानदार, ठेलिया व गुमटी व अपना सामान रखकर फुटपाथ या सड़क पर अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार से शुरू हो रही नई व्यवस्था के तहत सभी दुकानदारों को निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखने के निर्देश दिए गए हैं। इससे राहगीरों व आने-जाने वाले वाहनों को जाम से होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिसकी निगरानी नगर पालिका की टीम नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर करेगी। सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अतिक्रमण हटाने के साथ जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका राकेश कुमार ने बताया कि इससे शहर में होने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा, अभी चौक से कचहरी रोड पर इसका प्रयोग किया जाएगा। धीरे-धीरे अन्य मार्गों पर भी लक्ष्मण रेखा खींचकर जाम से निपटने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed