{"_id":"6971182d500324199304ac66","slug":"lekhpal-suspended-action-taken-against-retired-kanungo-also-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-157457-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लेखपाल निलंबित, सेवानिवृत्त कानूनगो पर भी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लेखपाल निलंबित, सेवानिवृत्त कानूनगो पर भी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी वसीयत का मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने बुधवार को संडवाचंद्रिका ब्लॉक के पीरूपुर के लेखपाल को निलंबित कर दिया। जांच के दायरे में आए सेवानिवृत्त कानूनगो के खिलाफ भी कार्रवाई का आदेश दिया है।
पीरूपुर की बुजुर्ग महिला कल्पा देवी करीब 11 साल पहले पति बुधीराम के निधन के बाद बेटे के साथ घर पर रहती थी। आरोप है कि पिता के निधन के बाद बेटे ने मां को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मजबूरी में वृद्धा अपनी बेटी के घर कानपुर चली गई। इस बीच बेटे अंबिका प्रसाद सिंह ने कानूनगो और लेखपाल से गठजोड़ कर मां को मृत दिखाकर पुश्तैनी जमीन फर्जी तरीके से वसीयत करा ली।
एक सप्ताह पहले समाधान दिवस में वृद्धा डीएम के पास पहुंची। डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार दिनेशचंद्र तिवारी मामले की जांच करने गांव पहुंचे। जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद लेखपाल और सेवानिवृत्त कानूनगो के बयान दर्ज कराए गए।
नायब तहसीलदार की रिपोर्ट पर डीएम ने लेखपाल प्रदीप दुबे को निलंबित कर दिया। वहीं, तत्कालीन कानूनगो रहे दिनेश उपाध्याय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। नायब तहसीलदार दिनेशचंद्र तिवारी ने डीएम के निर्देश पर लेखपाल को निलंबित कर सेवानिवृत्त कानूनगो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos