{"_id":"6a2328990e95a7b64c07d2ef","slug":"lights-remained-off-for-five-hours-people-worried-pratapgarh-news-c-3-ald1030-900540-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 19 हजार उपभोक्ताओं के मीटर नहीं हुए पोस्टपेड, 8.67 करोड़ बकाया का बना अड़ंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 19 हजार उपभोक्ताओं के मीटर नहीं हुए पोस्टपेड, 8.67 करोड़ बकाया का बना अड़ंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 1.81 लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इनमें से 1.62 लाख उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर पोस्टपेड कर दिया गया है। बकाया बिल का भुगतान नहीं करने पर करीब 19 हजार उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर अभी भी प्रीपेड ही है। इनका करीब 8.67 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। भुगतान होने पर मीटर पोस्टपेड में बदल जाएंगे।
अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि जिले में करीब 5.91 लाख पंजीकृत उपभोक्ता हैं। शासन ने मई में सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड में बदलने के निर्देश दिए थे। इसके लिए बकाया बिजली बिल के भुगतान को अनिवार्य किया गया था।
निर्देश के बावजूद जिले के 19 हजार उपभोक्ताओं ने बकाया बिजली बिल नहीं जमा किया। उनके घरों में लगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर पोस्टपेड नहीं हो सके हैं।
किस्तवार कर सकते हैं बकाया बिल भुगतान
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओं को समस्त बकाया बिल का भुगतान करना अनिवार्य है। उपभोक्ता किस्तवार बकाया भुगतान कर सकते हैं। बकाया जमा होने के बाद मीटर पोस्टपेड में बदल जाएंगे। इसके बाद उपभोक्ताओं को मासिक बिल के अनुसार भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
हर महीने के बिल का मैसेज उपभोक्ताओं के मोबाइल पर भेजा जाएगा। प्रत्येक माह की 10 तारीख तक उपभोक्ता मासिक बिल का भुगतान कर सकेंगे।