{"_id":"6a037f8a98748016000e3a3e","slug":"long-queues-at-the-hospital-patients-thronged-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-167657-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अस्पताल में लंबी कतार... मरीजों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अस्पताल में लंबी कतार... मरीजों की भरमार
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज ओपीडी पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की कतार। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को मरीजों की भरमार रही। ओपीडी में इलाज के लिए 27 सौ से ज्यादा मरीजों ने पंजीकरण कराया। इस दौरान गर्मी में मरीजों के तीमारदार पर्ची कटाने के लिए एक से डेढ़ घंटे तक कतार में खड़े रहे।
ओपीडी कक्ष के बाहर भी मरीजों की लंबी कतार रही। डॉक्टरों ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुखार, पेट दर्द, खांसी-जुकाम के मरीजों की भरमार रही।
मेडिकल काॅलेज के महिला व पुरुष अस्पताल के ओपीडी में मंगलवार को 27 सौ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। फिजिशियन डॉ. मनोज खत्री ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बुखार, सर्दी व जुकाम के मरीजों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है।
मंगलवार को 350 से अधिक लोगों अपना इलाज कराया। गर्मी के कारण पेट दर्द के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ। करीब 155 लोगों ने उपचार कराया। वहीं, त्वचा रोग की ओपीडी में 300 से अधिक लोग संक्रमित होकर इलाज कराने पहुंचे।
शहर के मीराभवन निवासी माया देवी ने बताया कि उनके बेटे के हाथ व पेट में लाल रंग के दाने निकल आए हैं। उपचार के लिए चिकित्सक से सलाह ली। मोहनगंज के मनोज तिवारी ने बताया कि बुखार व खांसी की समस्या थी। जांच के बाद डॉक्टर ने दवा दी।
सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में संक्रामक बीमारियों के मरीज अधिक आ रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण लोग अधिक बीमार पड़ रहे हैं। मंगलवार को ओपीडी में 27 सौ से अधिक लोगों का पंजीकरण व इलाज हुआ।
Trending Videos