फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Maa Belha Devi Dham illuminated with 21 thousand lamps

Pratapgarh News: 21 हजार दीपों से रोशन हुआ मां बेल्हा देवी धाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Maa Belha Devi Dham illuminated with 21 thousand lamps
मां बेल्हा देवी धाम में गंगा दशहरा महोत्सव पर आरती करते श्रद्धालु। संवाद
गंगा दशहरा पर मंगलवार शाम मां बेल्हा देवी घाट को 21 हजार दीपों से सजाया गया। काशी के पुरोहितों संग भक्तों ने मां सई की महाआरती की। चिलबिला के सच्चा बाबा आश्रम के महंत मनोज ब्रह्मचारी समेत अन्य भक्तों ने नदी के दूसरे छोर पर आरती की।
विज्ञापन

मां बेल्हा देवी मंदिर परिसर को सतरंगी झालरों व फूलों से सजाया गया था। शाम को महिलाओं व कन्याओं ने नदी के तट पर दीप जलाकर आशीर्वाद लिया। समिति के अध्यक्ष मां बेल्हा देवी धाम के प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह व संयोजक रोशनलाल उमरवैश्य की अगुवाई में 21 हजार दीपों से बेल्हा देवी धाम को जगमग किया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रशांतराज हुड्डा और सदर कोतवाल सुभाष यादव ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र मौर्या, शैलेंद्र मिश्रा, डॉ.नीरज त्रिपाठी, सुरेश अग्रवाल, प्रदीप शुक्ला, छविलाल, संतोष कुमार, रोहित सिंह, परमानंद मिश्रा ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगमगाया मानिकपुर घाट, गंगा पूजन संग हुई आरती
मानिकपुर। गंगा दशहरा पर मानिकपुर के शाहाबाद घाट पर मंगलवार को दीपोत्सव, गंगा पूजन और आरती हुई। मां ज्वाला देवी मंदिर के पुजारी और आचार्य सत्यम महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया।

शाम को 51 सौ दीपों का दान किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत ईओ अतुल रघुवंशी और बीसी मिश्रा रहे। संचालन चंद्र प्रकाश पांडेय ने किया। इस दौरान आनंद मिश्रा, अजय मिश्रा, संदीप साहू, राहुल यादव, रोहित कुमार मिश्रा, सुजीत मिश्रा, अनुज कुमार शर्मा, सोमराज शुक्ला, सूर्य प्रकाश पांडेय, शाहबाज खान, सुभाष सोनकर मौजूद रहे। संवाद

मां बेल्हा देवी धाम में गंगा दशहरा महोत्सव पर आरती करते श्रद्धालु। संवाद

मां बेल्हा देवी धाम में गंगा दशहरा महोत्सव पर आरती करते श्रद्धालु। संवाद

मां बेल्हा देवी धाम में गंगा दशहरा महोत्सव पर आरती करते श्रद्धालु। संवाद

मां बेल्हा देवी धाम में गंगा दशहरा महोत्सव पर आरती करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed