सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Magh Mela: Due to increase in crowd, buses will operate from Sagra and Katra Medniganj

माघ मेला : भीड़ बढ़ने पर सगरा व कटरा मेदनीगंज से बसों का होगा संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Magh Mela: Due to increase in crowd, buses will operate from Sagra and Katra Medniganj
विज्ञापन
परिवहन निगम माघ मेला की तैयारी में जुट गया है। भीड़ को देखते हुए अलग-अलग स्थानों से निगम बसों के संचालन के लिए स्थान चिह्नित कर रहा है। इन स्थानों पर प्रकाश और अस्थायी शौचालय के इंतजाम किए जाएंगे। बताया गया माघ मेले में प्रयागराज जाने के लिए हर 20 मिनट में बस रवाना होगी। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में आसानी होगी।
Trending Videos

आरएम रवींद्र सिंह ने बताया कि माघ मेले में स्नानार्थियों की भीड़ बढ़ने पर बसों का संचालन वर्कशॉप के लिए चिह्नित सगरा मुर्गी फॉर्म और कटरा मेदनीगंज स्थित एटीएल से किया जाएगा। इसके लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थायी बस स्टैंड के पास प्रकाश और शौचालय के इंतजाम कराए जाएंगे। बताया गया कि मकर संक्रांति स्नान पर्व पर भीड़ को देखते हुए अस्थायी बस स्टैंड तैयार किया जाएगा। आरएम ने बताया कि माघ मेला जाने वाले स्नानार्थियों के लिए हर बीस मिनट पर प्रतापगढ़ डिपो से प्रयागराज के लिए बसें रवाना होगी। बसें केपी ग्राउंड तक जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed