सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Magh Mela: Roadways buses will leave every 10 minutes for Prayagraj

माघ मेला : प्रयागराज के लिए हर 10 मिनट पर रवाना होंगी रोडवेज बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Magh Mela: Roadways buses will leave every 10 minutes for Prayagraj
विज्ञापन
संगम नगरी में लगने वाले माघ मेले तक स्नानार्थियों को पहुंचाने के लिए परिवहन निगम तैयारी में जुट गया है। माघ मेले के दौरान डिपो से प्रयागराज के लिए हर 10 मिनट पर बसें रवाना की जाएंगी।
Trending Videos

तीन जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले को देखते हुए परिवहन निगम ने एक जनवरी से 15 फरवरी तक चालकों-परिचालकों के अवकाश पर रोक लगा दी है। गंभीर रूप से बीमार कर्मियों या परिवार में दुखद हादसे पर ही चालकों-परिचालकों को अवकाश मिल सकेगा। प्रोत्साहन योजना के तहत माघ मेले में बेहतर कार्य करने वाले चालकों, परिचालकों समेत अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़ डिपो के बेड़े में शामिल 91 रोडवेज बसों को माघ मेले के लिए दुरुस्त किया जा रहा है। एआरएम ए. आलम ने सभी कर्मचारियों को प्रतिदिन ड्यूटी पर हाजिर रहने का फरमान जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि माघ मेले के लिए छह चालकों और छह परिचालकों को रिजर्व में रखा जाएगा। भीड़ को देखते हुए उन्हें तैनात किया जाएगा। बसों के नियमित आवागमन के लिए संचालन प्रभारी रत्नाकर त्रिपाठी, कर्मचारी नेता सुरेश चंद्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed