सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mangoes from the district started arriving in the market, prices fell.

Pratapgarh News: मंडी में पहुंचने लगे जिले के आम, दाम में गिरावट

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 04 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mangoes from the district started arriving in the market, prices fell.
विज्ञापन
कुंडा, लालगंज और पट्टी के आम अब महुली मंडी में पहुंचने लगे हैं। जिस कारण आम के दाम में कमी आई है। दशहरी के साथ अन्य प्रजातियों के आम मंडी में आ रहे हैं। आम के प्रति किग्रा 40 रुपये तक पहुंच गए हैं। जबकि 15 दिन पहले आम करीब 80 रुपये प्रति किग्रा मिल रहा था।
Trending Videos

शहर के श्रीराम तिराहा, मेडिकल कॉलेज के सामने, अंबेडकर चौराहा, मीराभवन, भरत चौक, चिलबिला समेत ग्रामीण क्षेत्रों में आम की खुशबू से बाजार महक रहा है। व्यापारी जय करन वर्मा ने बताया कि अभी तक बाहर की मंडियों से आम मंगाए जा रहे थे, माल भाड़ा अधिक होने के कारण आम के दाम अधिक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय कुंडा, लालगंज व पट्टी से दशहरी, बदामी, कलमी, तोतापरी आम बाजार में पहुंच रहा है। जिससे दाम में गिरावट आई है। ग्राहकों को काफी राहत मिली है। थोक व्यापारी मनोज सिंह ने बताया कि मंडी में हर दिन करीब 40 टन आम पहुंच रहा है। जिससे दाम काफी कम हो गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed