सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Markets are abuzz with preparations for Bakrid, with purchases of vermicelli and clothes on the rise.

Pratapgarh News: बकरीद की तैयारियों से बाजार गुलजार, सेवईं और कपड़ों की खरीदारी तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Markets are abuzz with preparations for Bakrid, with purchases of vermicelli and clothes on the rise.
विज्ञापन
कुर्बानी का पर्व बकरीद (ईद-उल-जुहा) नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बकरीद में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं और ऐसे में बाजार पूरी तरह त्योहारी रंग में रंग चुके हैं। सुबह से शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के पंजाबी मार्केट, फलमंडी गेट, गल्ला मंडी, बाबागंज व बेगमवार्ड में लगी दुकानों पर सेवई, सूखे मेवे, कपड़े, काॅस्मेटिक व घरेलू सामानों की खरीदारी जोरों पर है।

बकरीद पर ईद की तरह मुस्लिम परिवारों में स्वादिष्ट सेवईं और कई पारंपरिक पकवान बनाए जाएंगे। इसी को लेकर बाजार में सेवई की दुकानों पर खास चहल-पहल दिखाई दे रही है। खुली सेवई 80 से 140 रुपये प्रति किग्रा बिक रही है। सेवई का स्वाद बढ़ाने के लिए लोग सूखे मेवे की भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार मनीष गुप्ता ने बताया कि त्योहार के कारण बाजार में अच्छी बिक्री हो रही है। किसमिस 500 से 550 रुपये किलो, काजू 800 से 900 रुपये किग्रा, बादाम 950 से 1200 रुपये किग्रा व मखाना 1200 से 2000 रुपये किग्रा तक बिक रहा है। वहीं, कपड़ा बाजार में ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos

कपड़ा व्यापारी अमोलक सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण ग्राहक रेडिमेड चिकन के कपड़े, कॉटन सूट अधिक पसंद कर रहे हैं। शूट 1200 से 3000 रुपये, कुर्ती 400 से 1000 रुपये, सरारा 2000 से 3500 रुपये व गरारा 1200 से 2000 रुपये तक दुकान पर उपलब्ध है। कॉस्मेटिक दुकानदार मोनू पटवा ने बताया कि महिलाएं फिरोजाबादी कंगन, रंगीन चूड़ियां, कश्मीरी झुमके की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed