सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed

Pratapgarh News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के साहू की चरही महमदपुर भाव में सोमवार को आरती पटेल (33) का शव संदिग्ध हालात में छप्पर के बड़ेर से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वाले विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते रहे। पुलिस ने छानबीन की है।
Trending Videos

महमदपुर निवासी भोला पटेल मुंबई से एक सप्ताह पहले ही घर आया था। वापस जाने की बात को लेकर पत्नी आरती से रविवार की रात कहासुनी हुई थी। सोमवार की सुबह भोला की मां सावित्री घर के पीछे की ओर गई तो छप्पर के बड़ेर से बहू का शव लटका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पार्वती यादव की सूचना पर बाघराय थानाध्यक्ष श्रवण कुमार संग नायब तहसीलदार सालिकराम अग्रहरि मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद प्रयागराज के होलागढ़ अरुंवाव से मायके वाले रोते-बिलखते पहुंचे। मृतका के भाई नागेंद्र पटेल, अनिल व मां मुजहिन ने हत्या का आरोप लगाया।
बेटी की मौत की खबर मिलने पर मुंबई से पिता चंद्रिका प्रसाद पटेल घर के लिए रवाना हो गए। वहीं मृतका का पति भोला, सास सावित्री देवी, ससुर रामसजीवन भी रोते-बिलखते रहे। पति ने कहा कि मुंबई जाने को लेकर कहासुनी हुई थी। सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई होगी।

पुलिस के सामने करने लगे विवाद
आरती की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद मायके से भाई व मां महमदपुर पहुंचे। पुलिस की छानबीन के बीच मायके पक्ष के लोग उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष से विवाद करने लगे। पुलिस ने मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed