सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Medical College Principal Dr. Saroj Prasad passes away

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सरोज प्रसाद का निधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Medical College Principal Dr. Saroj Prasad passes away
विज्ञापन
डॉ. सोने लाल पटेल स्वशासी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सरोज प्रसाद का मंगलवार को निधन हो गया। वह काफी दिनों से लीवर से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
Trending Videos

बिहार के वैशाली जिले के डॉ. सरोज प्रसाद ने 22 अप्रैल 2021 को मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यभार संभाला था। शासन ने चार अगस्त 2025 को उन्हें मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनाया था। उनके साथ 10 वर्षीय बेटा अंशुमान और पत्नी राखी रहती थी। वह काफी समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। सोमवार को अचानक हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर प्राचार्य का इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की सूचना मिलने पर चिकित्सा शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी व बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। मेडिकल कॉलेज के डॉ. आरपी चौबे, डॉ. रश्मि यादव, डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा, डॉ. आरसी पांडेय, डॉ. अवंतिका पांडेय, विजय यादव, विनीत, आर कनौजिया, डॉ. अतुल, डॉ. केके तिवारी ने प्राचार्य के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed