फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Memorandum submitted in protest against high tension line passing through houses

Pratapgarh News: घरों से गुजरी हाईटेंशन लाइन के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted in protest against high tension line passing through houses
घरों के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने बताया कि प्रतापगढ़-अमेठी मार्ग पर हाईटेंशन तार लगाने का कार्य चल रहा है। बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी घरों से सटाकर बिजली का पोल लगा रहे हैं। खुला तार चारों तरफ बिछाया जा रहा है। ज्ञापन में अंडरग्राउंड केबल बिछाए जाने की मांग की गई है। अंडर ग्राउंड की उपलब्धता न होने पर ऊंचे पोल से तार को लगाया जाए ताकि जनहानि न हो। ज्ञापन का संज्ञान लेकर डीएम अभिषेक पांडेय ने अधिशासी अभियंता रामाश्रय प्रसाद चौरसिया को दो दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस मौके सेतापुर के ग्राम प्रधान विकास सिंह, सुरेश मिश्रा, मोहम्मद बशीर, आदिल, सक्षम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed