सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Middle-aged man dies, friend injured due to uncontrolled bike overturning

Pratapgarh News: अनियंत्रित बाइक पलटने से अधेड़ की मौत, साथी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies, friend injured due to uncontrolled bike overturning
विज्ञापन
लीलापुर थाना क्षेत्र के तेजगढ़ बाजार के करीब सामने से अचानक आए ट्रक को देख अनियंत्रित बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे इस्लाम (52) की मौत हो गई।
Trending Videos

अंतू थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर निवासी इस्लाम बृहस्पतिवार की सुबह दवा लेने के लिए बघुमार निवासी दोस्त मदन के साथ सगरा सुंदरपुर जा रहे थे। तेजगढ़ बाजार में खराब सड़क के बीच अचानक ट्रक आ जाने से मदन ने बाइक से नियंत्रण खो दिया। इससे बीच सड़क पर बाइक पलट गई। सड़क किनारे पड़े पत्थर से इस्लाम का सिर टकरा गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बाबूगंज भेजा गया। सूचना मिलने पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंचे। इलाज के दौरान इस्लाम की मौत हो गई। मदन को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। परिजन मृतक का शव लेकर घर चले गए। शुक्रवार को इस्लाम के शव का सुपुर्दे खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed