{"_id":"69974bda70a36ebd9004437c","slug":"missing-youths-body-found-in-pond-murder-suspected-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-160053-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लापता युवक का तालाब में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लापता युवक का तालाब में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के दिन तीन दोस्तों के साथ घर से निकले सौरभ मिश्रा का शव बृहस्पतिवार को तालाब में उतराता मिला। परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मकसूदन का पुरवा बाबूराय जहांपुर निवासी सौरभ मिश्रा (22) दिल्ली में निजी ड्राइवर का काम करता था। महाशिवरात्रि पर घर आया हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, वह नशे का आदी था। वह तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। मां नीलू ने बताया कि 16 फरवरी को वह अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था। रात में वह घर नहीं लौटा।
काफी तलाश के बाद पुलिस से शिकायत की गई। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश करने लगी। बृहस्पतिवार की सुबह का शव ग्रामीणों को देवस्थान मरीमाई तालाब में उतराता दिखा। ग्रामीणों ने शव को किसी तरह बाहर निकाला। मृतक की पहचान सौरभ के रूप में हुई। बेटे का शव देख मां उसकी हत्या की आशंका जता रही है। लालगंज सीओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही उसकी मौत की पुष्टि होगी। फिलहाल अभी तक की छानबीन में तालाब में डूबने से ही उसकी मौत हुई है।
Trending Videos