{"_id":"6a383cdc1403321ad7037367","slug":"monitoring-from-the-control-room-even-carrying-water-bottles-is-prohibited-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-170976-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कंट्रोल रूम से नजर, पानी की बोतल ले जाने तक की मनाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कंट्रोल रूम से नजर, पानी की बोतल ले जाने तक की मनाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नीट यूजी प्रवेश पुनर्परीक्षा रविवार को सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। परीक्षा एजेंसी एनटीए के पर्यवेक्षक कंट्रोल रूम से केंद्रों की निगरानी करते रहे। वहीं, स्थानीय अफसर भी भ्रमणशील रहे। इस दौरान केंद्र पर पानी की बोतल ले जाने तक पर मनाही रही।
परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से ही अभ्यर्थी अभिभावकों के साथ पहुंचे। सुबह 11 बजे से पंजीकृत 2910 अभ्यर्थी केंद्र में प्रवेश करना शुरू किया। दोपहर डेढ़ बजे तक ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
परीक्षा केंद्र का गेट बंद होते ही पुलिस अफसरों ने अभिभावकों को केंद्र से करीब पांच सौ मीटर दूर रहने की हिदायत दी। दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक परीक्षा हुई।
विज्ञापन
एसपी दीपक भूकर ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जोनल मजिस्ट्रेट के साथ परीक्षा एजेंसी एनटीए के पर्यवेक्षक परीक्षा की निगरानी करते रहे। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। पारदर्शी पानी की बोतल ले जाना तो दूर कलावा तक पहनने की अनुमति नहीं दी गई।
जैमर लगा पुलिस का वाहन करता रहा भ्रमण : पुलिस विभाग ने हाईटेक जैमर लैस वाहनों को परीक्षा केंद्र के आसपास भ्रमण में लगाया था। परीक्षा से पहले वाहन एक-दूसरे केंद्रों पर भ्रमण करते रहे। परीक्षा शुरू होने के बाद दो-दो वाहन केंद्र के बाहर खड़े कर दिए गए। इससे आसपास इलाके की नेटवर्क व्यवस्था धड़ाम हो गई।
सीआरपीएफ रही मुस्तैद : सभी सातों परीक्षा केंद्र पर सीआरपीएफ कर्मियों की तैनाती रही। एसपी ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीआरपीएफ के दो जवान तैनात किए गए थे। साथ ही बैंक से परीक्षा केंद्र तक प्रश्नपत्रों को लाने और ले जाने में सीआरपीएफ की तैनाती की गई थी।
निगम ने संचालित की 10 अतिरिक्त बसें : नीट यूजी परीक्षा को देखते हुए रविवार को परिवहन निगम ने रविवार को 10 अतिरिक्त बसों का संचालन किया। प्रयागराज रूट की बसों में अभ्यर्थियों की भीड़ अधिक रही। शाम पांच बजे अभ्यर्थियों की भीड़ डिपो परिसर पहुंची।
इसके बाद बसों में सवार होकर अभ्यर्थी रवाना हुए। एआरएम सत्यप्रकाश ने बताया कि नीट यूजी परीक्षा के लिए 10 बसें संचालित की गईं।