फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   More than 34 thousand candidates will appear for police recruitment exam at 17 centres.

Pratapgarh News: 17 केंद्रों पर 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
More than 34 thousand candidates will appear for police recruitment exam at 17 centres.
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी बैठक करते डीएम अ​भिषेक पांडेय व एसपी दीपक भूकर। सूचना विभाग
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से तीन दिवसीय सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन आठ से 10 जून तक जिले के 17 केंद्रों पर किया जाएगा। इस दौरान 34,848 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक पांडेय ने शुक्रवार पुलिस लाइन सभागार में भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। प्रतिदिन दो पालियों में होने वाली परीक्षा की एक पाली में 5,808 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल को तैनात करने का आदेश दिया। एएसपी पूर्वी आलोक कुमार, एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय, सीओ यातायात अनिल कुमार को आपस में समन्वय स्थापित कर परीक्षा संपन्न कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारियों को नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने का आदेश डीएम ने दिया। यातायात प्रबंधन से जुड़ी जानकारी भी डीएम ने ली। परीक्षा संचालन प्रभारी प्रो. उपेंद्र सिंह ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह दस से दोपहर 12 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed