{"_id":"6944413080b1f5d23f083233","slug":"names-of-62622-voters-removed-from-voter-list-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-154439-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मतदाता सूची से हटाए गए 62,622 वोटरों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मतदाता सूची से हटाए गए 62,622 वोटरों के नाम
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल- मई वर्ष 2026 में प्रस्तावित पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची को संशोधित किया जा रहा है। एसआईआर के जरिये 62,622 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। सत्यापन के बाद इन नामों को हटाया गया है। वहीं, शिफ्टेड या फिर एक से अधिक ग्राम पंचायतों में मतदाताओं के नाम दर्ज होने से उनका नाम हटाया गया। 23 दिसंबर को सूची का अनंतिम प्रकाशन होगा। 24 से 30 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी जाएंगी। जिसके संशोधन के बाद छह फरवरी को अंतिम सूची जारी होगी।
वर्ष 2021 में जिले की 1198 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में करीब 21.84 लाख मतदाता दर्ज थे। पांच वर्षों में हुए बदलाव, मृत्यु, पलायन और दोहरे नाम के चलते मतदाता सूची को एसआईआर के जरिये अपडेट किया गया। 17 विकासखंडों में कुल संभावित मतदाता 5,20,637 चिह्नित किए गए। जांच के दौरान 4,57,844 मतदाता मिले और 171 के नाम संशोधित किए गए। 62,622 मतदाता नहीं मिले। जिनका नाम सूची से हटा दिया गया।
ब्लॉक में मिले डुप्लीकेट मतदाता
सत्यापन के दौरान बीएलओ को बिहार में 8233, शिवगढ़ 4738, कुंडा 4849, गौरा 6134, सांगीपुर 4741, बाबागंज 5590, देवसरा 5648, कालाकांकर 3721, सदर 3905, मानधाता 2675, संडवाचंद्रिका 2283, लक्ष्मणपुर 1345, लालगंज 2964, रामपुर संग्रामगढ़ 2315, मंगरौरा 735, पट्टी 635 व बाबा बेलखरनाथ धाम में 2111 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
बोले अफसर
डुप्लीकेट मिले 62,622 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। 23 दिसंबर को अनंतिम सूची का प्रकाशन होगा। उसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी। - विनोद कुमार , सहायक पंचायत निर्वाचन अधिकारी
Trending Videos