सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nine trains will not go to Prayagraj for 18 days, causing more trouble for pilgrims going to the Magh Mela

Railway : 18 दिनों तक प्रयागराज नहीं जाएंगी नौ ट्रेनें, माघ मेला जाने वाले स्नानार्थियों की बढ़ेगी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jan 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार

माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्वों के एक दिन पहले और एक दिन बाद तक नौ ट्रेनें प्रयाग न जाकर फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर ही रुकेंगी। इन ट्रेनों का संचालन भी फाफामऊ से ही किया जाएगा। इससे स्नानार्थियों को परेशान होना पड़ सकता है।

Nine trains will not go to Prayagraj for 18 days, causing more trouble for pilgrims going to the Magh Mela
ट्रेन। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्वों के एक दिन पहले और एक दिन बाद तक नौ ट्रेनें प्रयाग न जाकर फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर ही रुकेंगी। इन ट्रेनों का संचालन भी फाफामऊ से ही किया जाएगा। इससे स्नानार्थियों को परेशान होना पड़ सकता है। फाफामऊ में ट्रेन से उतरने के बाद स्नानार्थियों को माघ मेला क्षेत्र तक पहुंचने के लिए बस व ऑटो का सहारा लेना पड़ेगा।

Trending Videos


स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी की ओर से नया आदेश आया है। उन्होंने बताया कि माघ मेला में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने दो से चार और 13 से 15 व 17 से 19 जनवरी को मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन, कुंडा हरनामगंज स्टेशन होकर गुजरने वाली ट्रेनों को फाफामऊ जंक्शन पर रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाफामऊ से ही इन ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। बताया कि 22 से 24 और 31 जनवरी से दो फरवरी व 14 से 16 फरवरी तक ट्रेनें फाफामऊ से संचालित होंगी। मनवर संगम एक्सप्रेस, सरयू एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम पैसेंजर, प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, प्रयागराज-अयोध्या मेमू, प्रयागराज संगम इंटरसिटी, गंगा गोमती एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, कानपुर-प्रयागराज संगम पैसेंजर ट्रेन का संचालन फाफामऊ रेलवे स्टेशन से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed